फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में 36 घर राख

Sun, 24 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
कानपुर में आग - फोटो : self
विज्ञापन
कल्ली बसंतपुर गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से 26 घर जल गए। लगभग 13 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


रामपुर मथुरा इलाके के कल्ली बसंतपुर गांव निवासी रामपाल के घर में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने गांव के 26 घरों को आगोश में ले लिया।

आग में रामपाल, हरेराम, मौजीलाल, किशोरी, मोलहे, सुरेश, दुर्गा, महेश, केशन, रामदेवी, शाबान, विश्वम्भर, जितेंद्र समेत 26 लोगों के घर जल गए। करीब 13 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।  
विज्ञापन


बेहड़ा माफी में तीन घर राख ःइमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के बेहड़ा माफी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने तीन घरों को अपने चपेट में लिया। लपटों में करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर के क्षेत्र में बेहड़ा माफ ी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिससे मटरू के घर में रखा अनाज व कपडे़ जल गए। इसी तरह राजेश के घर में रखा जरूरी सामान व कागज जल गए। यहीं के गजराज के घर में रखी नकदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें