फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का तालाब में तैरता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में घर से लापता एक महिला का शव तालाब में उतराता पाया गया। शव मिलने की खबर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर कुटी के बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरबसपुर निवासी रामेश्वरी (43) बीते 19 फरवरी को बकरियां चराकर लौटी। घर में कोई न मिलने पर पड़ोसी रिश्ते की सास चंपा देवी से बच्चों के बारे में पूछा। इस पर चंपा ने बताया कि तुम्हारे बेटे मुंडा गोपाल मेला गए है। जिसके बाद रामेश्वरी लापता हो गई।

गुरुवार को देर शाम गांव से पश्चिम बाबा की कुटी के पास के तालाब में रामेश्वरी का शव उतराता मिला। तालाब में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुटी के बाबा जगदीश से रामेश्वरी के अवैध संबंध थे, जिसको लेकर बेटों को आपत्ति थी। बाबा ने करीब एक वर्ष पूर्व रामेश्वरी की पिटाई कर दी थी। तब से उसने कुटी जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन


यह भी आरोप है बाबा रामेश्वरी को मार डालने की धमकी दिया करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल गोपाल नारायण सिंह के बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे संजय की तहरीर पर बाबा के खिलाफ हत्या कर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सड़क हादसे में खीरी के युवक की मौत
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात हाइवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार युवक लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाला है। लखीमपुर के मीरपुर निवासी नीरज (24) पुत्र प्रमोद अपनी बाइक से किसी कार्य वश लखनऊ जा रहा था।

रास्ते में शहर कोतवाली इलाके के हुसैनगंज के समीप पहुंचते ही हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे कि उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें