फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में घर वालों के रिश्तेदारी में जाने पर एक किशोरी मकान में अकेली थी।

आरोप है कि थाना क्षेत्र सदरपुर के रुद्रपुर निवासी पप्पू ने बीती शनिवार को किशोरी को अकेली देख घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों को आता देख मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के परिवारीजन जब रिश्तेदारी से वापस आए तो उन्हें सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिवारीजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें