डांट से क्षुब्ध किशोरी ने केरोसिन छिड़क लगाई आग
लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में शुक्रवार शाम मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने खुद पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। शोर-शराब सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आननफानन घायलावस्था में परिवारीजन उसे लखनऊ गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
तंबौर थाना निवासी, हाल पता रेउसा के शेखनपुरवा निवासी अंजू (16) पुत्री रामकुमार सिंह को उसकी मां ने किसी बात पर शुक्रवार को डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर अंजू ने घर में रखे केरोसिन से आग लगा ली। लपटों से घिरा देख किशोरी ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवारीजन समेत आसपास के लोग मौके पर दौड़े और अंजू को आग से बचाने का प्रयास किया। लेकिन अंजू बुरी तरीके से झुलस चुकी थी। आननफानन परिवारीजन उसे लखनऊ लेकर चले गए और वहां पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।