फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह कर्मचारी से 20 हजार लूटे

Tue, 28 Jun 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट का चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे एक कर्मचारी से 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पुन्नापुर निवासी गौरी शंकर क्षेत्र के बसारा स्थित एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। मंगलवार को वह साइकिल से कस्बा बाजार आया था। यहां पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 20 हजार रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से घर के लिए चल दिया।

रास्ते में चौवा बेगमपुर मल्लपुर मार्ग पर बाउली बाग के करीब मोटर साइकिल सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने साइकिल रोक ली और असलहे से धमकाते हुए रुपयों से भरा थैला लूट लिया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें