फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। महिला ने शुक्रवार की रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर जाते समय रास्ते में दम तोड़ा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी हरदोई जिले का निवासी है, जो घटना के बाद से फरार है।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लकड़िया मऊ निवासी रामआसरे ने अपनी पुत्री सुधा देवी (30) का विवाह हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पडऱी निवासी संजय के साथ किया था। एक सप्ताह पूर्व संजय व सुधा लकड़ियामऊ में रामआसरे के घर आए थे। गुरुवार शाम संजय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और हंगामा काटने लगा।
विज्ञापन


इस बात को लेकर उसकी पत्नी सुधा ने विरोध जताया। उसके विरोध करते ही संजय भड़क गया और डंडों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। चीखपुकार सुनकर जब मायके पक्ष के लोग दौड़े, तब संजय मौके से भाग गया। लेकिन तब तक सुधा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

परिवार के सदस्यों ने उसे आननफानन पहले मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर शुक्रवार रात डॉक्टरों ने सुधा की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि संजय शराब पीने का आदी था। सुधा जब भी विरोध करती, तब संजय उसके साथ मारपीट करता था। गुरुवार की रात भी ऐसा ही हुआ, जिसमें संजय ने सुधा के सिर पर गंभीर प्रहार किए, जिससे सुधा को हेड इंजरी हो गई। उसी चोट की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के संबंध में महिला के पिता मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लकड़ियामऊ निवासी रामआसरे ने अपने दामाद हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पडऱी निवासी संजय के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि आरोपी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें