फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नुकसान का विरोध करने पर बालक को बांके से किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक को बांके से किया जख्मी
विज्ञापन

फसल नुकसान का विरोध करने पर किया हमला

सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र इलाके में बच्चों के विवाद में तीन लोगों ने एक बालक पर बांके से हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सकरन के सैदापुर निवासी अनुज सिंह (12) पुत्र रोशन शनिवार दोपहर अपने खेत की निगरानी करने गया था। जहां गांव के ही कुछ लड़के उसके गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। अनुज ने मनाकर खेत से भगा दिया। उसके बाद मौके पर पहुंचे अमित व कमलेश पुत्रगण रामलखन, रामलखन पुत्र रज्जा ने जान से मारने की नीयत से बांके से प्रहार कर लहूलुहान कर अनुज को जख्मी कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर हमलावर भाग गए। अन्य लड़कों ने अनुज के घर वालों को सूचना दी। तब अनुज के परिवारीजन खेत गए और अनुज को बेहोशी की हालत में थाने लाए। प्रधान राजेंद्र सिंह व अनुज की मां ने गांव निवासी अमित, रामलखन, कमलेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें