महमूदाबाद( सीतापुर)। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। दबंगों ने बेवा समेत तीन को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।
कोतवाली व कस्बा के पैगम्बरपुर निवासी जमीला (45) बेवा वसीम का पड़ोसी लोगों से विवाद चल रहा है। रंजिश के चलते दबंग सोमवार की सुबह उसके घर आ गए। सभी ने जमीला व उसके भतीजे रेहान, भतीजी सलमा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। उनके आते ही हमलावर भाग निकले। परिवारीजनों ने सभी घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस को जमीला द्वारा तहरीर दे दी गयी है। कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।