फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। इलाके में झोलाछाप के इलाज से एक किशोरी की मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केसरीपुर मजरा उनई निवासी राजेश गौतम की 13 वर्षीय पुत्री मानसी को सुबह बुखार आ गया। उसको गांव के निकट एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


झोलाछाप ने मानसी को बुखार का इंजेक्शन देकर घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद मानसी की आधे घंटे में ही उल्टियां शुरू हो गईं। हालत खराब होने पर परिवार वालों बौनाभारी के एक झोलाछाप के यहां ले गए। वहां से सिधौली ले जाने की सलाह दी गई। परिवारीजन मानसी को एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि किशोरी के रिश्तेदारों ने डीएम व एसपी को घटनाक्रम से अवगत कराया। सूचना पर इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह, एसआई मुनेश कुमार पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर सुनील यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें