फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ को लगी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में अधेड़ को लगी गोली, मौत
विज्ञापन


सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन


शहर के नरही निवासी बांके लाल (45) गुरुवार सुबह नित्यक्रिया के लिये खेतों की तरफ गया था। लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा।

इसी बीच गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसके सीने से खून रिस रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि बांके लाल ने आत्महत्या की है। उसकी जेब से तीन कारतूस व शव के करीब से तमंचा बरामद हुआ है।

बांके लाल ने खुद ही गोली मारी है। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है। तमंचे की फॉरेसिंक टीम ने भी जांच की है। परिवार घटना के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें