नवजात बालिका का शव मिला
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नबीगंज के समीप ग्रामीणों ने मृत नवजात बालिका का शव देखा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के न आने पर गांव के लोगों ने नवजात बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के मिश्रीलाल, लल्लूराम, जगदंबा, प्यारे लाल, केशन, राजेंद्र, कल्लूराम, जगजीवन, भारत, सागर, बिंद्रा प्रसाद, रामाधार, हनुमान आदि ने बताया कि स्कूल के पास नवजात बालिका का शव दिखने पर सुबह से ही भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के न आने पर नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया।