फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 डिग्री पहुंचा पारा, कांप उठी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
विज्ञापन

सीतापुर। पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह व शाम को घने कोहरे का प्रकोप भी जारी है। कोहरे के साथ अब पाला भी पड़ने लगा है। वहीं पिछले दो दिनों में तापमान में आई गिरावट के कारण कंपकंपी बढ़ गई है।

बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम पारा 19 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा लुढ़ककर 6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंच गया। दिनभर सूरज के दर्शन पाने को लोग तरसते रहे। गर्म कपड़ों का बोझ लादने पर भी हर कोई ठंड से ठिठुरता नजर आया।
विज्ञापन


सर्दी की आफत देख ज्यादातर लोग घरों से बाहर ही नही निकले। जरूरी काम से मजबूरी में निकलने वालों का पूरा दिन कंपकंपाते हुए बीता। गलन व कोहरे की वजह से शहर में रात आठ बजे के बाद सन्नाटा नजर आने लगा। बुधवार को लोग सुबह उठे तो बर्फीली हवा के चलते कोहरे की सघनता कुछ कम थी। लेकिन आसमान कोहरे से अटा रहा।

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़कों पर वाहन काफी धीमी गति से रेंगते रहे। दिन में बदली छाई रहने से सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गए। वहीं 10 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा शरीर में तीर की मानिंद चुभती रहीं। आसमान से बूंदों की शक्ल में पाला बरस रहा था।

पाले से जिंदगी ठिठुर उठी है। हर कोई बेहाल है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में इस बार की सर्दी की सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड बढ़ी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड अभी और बढ़ने की संभावना है।

कक्षा आठ तक के स्कूलों में आज अवकाश
पाला पड़ने से बढ़ी ठंड को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में 4 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। कक्षा पांच तक के स्कूलों में अवकाश पहले से चल रहा है। डीआईओएस ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के कॉलेज का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। अग्रिम आदेशों तक यही समय लागू रहेगा।

कोहरे व पाले ने आलू किसानों की बढ़ाई चिंता
इन दिनों पड़ रहे कोहरे व पाले से आलू, टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू में झुलसा व परपरा, टमाटर, मिर्च, धनिया व बैंगन की फसल में मुजेक रोग लगने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डा. वीके सिंह ने बताया आलू को झुलसा रोग से बचाने को खेत में नमी बनाए रखें। यूरिया का प्रयोग न करें। मैमकोजिब का घोल बनाकर एक एकड़ में एक किलो की मात्रा के हिसाब से छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें