फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बिना अनुमति मूर्ति लगाने वाले का शांति भंग करने में चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव बीरबलपुर में ग्राम समाज की भूमि पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने पर बवाल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति की स्थापना करने वाले को हिरासत में ले लिया और मूर्ति को थाने ले आई।
विज्ञापन

गांव बीरबलपुर में देवी मठ पर बैशाख माह की अष्टमी पर मेले का आयोजन किया जाता है। मठ के पास कुछ ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी है। पिछले एक माह से उक्त ग्राम समाज की भूमि पर कुछ ग्रामीण मूर्ति लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसका गांव के सहदेव आदि विरोध कर रहे थे और एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बिना अनुमति के कोई निर्माण न कराने की मांग की थी। मंगलवार की रात कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर दी। इसकी शिकायत सहदेव सिंह ने उपजिलाधिकारी व पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को उक्त स्थान से हटवाकर थाने भेज दिया। मूर्ति की स्थापना करने वाले प्रकाश सैनी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के गांव में कोई नया धार्मिक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। बिना अनुमति मूर्ति लगाने वाले प्रकाश सैनी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें