फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली इलाके में एक युवक ने मंगलवार की सुबह तमंचे से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के घरवाले उसे मानसिक रोगी बता रहे हैं। जबकि गांव में चर्चा है कि शादी टूटने से उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


कोतवाली तालगांव क्षेत्र के जमुनापुर गुलरिया में रहने वाला मुकेश (22) पुत्र माथुर मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे अपने मौसा प्रधान अशोक के घर के सामने पहुंचा और तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारीजन लहूलुहान हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।

मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी तालगांव योगेश शाह ने बताया कि मृतक के पिता ने उसके मानसिक रूप से परेशान होने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें