फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने मांगी रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली के एक सिपाही द्वारा पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से संज्ञान लिया और इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि महमूदाबाद कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही ऋषभ राणा, शेखर और गौरव द्वारा पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर 15 सौ रुपए की मांग की जा रही है। पासपोर्ट बनवाने गया युवक हज जाने की दुहाई देते हुए पैसे न लेने की गुहार लगाता रहा है।

युवक बता रहा है कि वह मैजिक चलाकर जीविका चलाता है। वीडियो में आरक्षी गौरव पैसा गिनते तथा ऋषभ राणा व शेखर पैसा तय करते दिखाई दे रहे हैं। बार-बार गिड़गिड़ाने के बाद आरक्षी कुछ कम करके पैसे देने की बात कह रहा है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले की जांच सीओ महमूदाबाद जावेद खान को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें