बड़ौत (बागपत)। शनिवार को रंछाड़ गांव के लोग सीओ कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव के राहुल की हत्या के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बिनौली पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणाें का कहना था कि राहुल पुत्र राजवीर निवासी रंछाड़ को 12 जून 2018 को रात्रि घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसमेें पुलिस ने मन्नू पुत्र साहब सिंह को जेल भेज दिया। लेकिन जो दो नामजद आरोपी राहुल को घर से बुलाकर ले गए थे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है और वे धमकी दे रहे हैं। उन्होंने सीओ से दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई और आशंका जताई कि आरोपी पक्ष के लोग राहुल के पिता की हत्या कर सकते हैं। चेतावनी दी कि यदि चार दिन में इस मामले मे कार्रवाई नहीं हुई तो मामला सीएम तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर सीओ रमानन्द कुशवाहा ने बताया कि इस मामले मेें निष्पक्षता से जांच की जा रही है। इनमेें राजवीर, राजकुमार, पवन सिंह, महक सिंह, गुलवीर, जयवीर, अनंग पाल, राजेश, चंद्र्रपाल, बुद्धप्रकाश, हरेंद्र आदि रहे।