फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग/सीतापुर। थाना कमलापुर इलाके के जगदीशपुर में रविवार सुबह गांव की एक युवती का शव एक पेड़ से लटकता मिला। युवती एक दिन पहले से लापता हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव की ज्योति रावत (18) का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूूर बबूल के पेड़ से लटकता मिला। ज्योति बकरी चराने गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। युवती का कोई पता नहीं चल सका। गांव के लोगों ने युवती का शव पेड़ से लटकने की सूचना परिजनों को दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोग व उनके दो रिश्तेदारों पर मारकर लटका देने का आरोप लगाया है। एसओ कमलापुर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें