फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पांच की मौत, 321 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना की बेकाबू लहर ने फिर से लोगों की धड़कने बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से संक्रमितों के आंकड़ों ने कुछ राहत दी थी, लेकिन बुधवार को आंकड़े परेशान करने वाले सामने आए हैं। बुधवार को 321 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी व बैंककर्मी शामिल हैं। इससे पहले तीन सौ का आंकड़ा 24 अप्रैल को पार हुआ था। तब 311 लोग संक्रमित मिले थे। मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कोविड से पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में सरकारी आंकड़ों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 142 पहुंच गई है। जिले में कोरोना की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक सप्ताह से कोरोना की लहर के बीच संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी हुई थी। इससे राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। बुधवार को पिछले एक सप्ताह का रिकार्ड पूरी तरह से टूट गया। एक साथ 321 लोग संक्रमित मिले है।
इनमें सीएचसी अधीक्षक पिसावां सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी, बैंककर्मी, पुलिस कर्मी व राजस्व विभाग से जुड़े लोग पॉजिटिव हुए हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को 311 लोग संक्रमित मिले थे। उसके बाद 200 के नीचे ही आंकड़ा आ रहा था। रोजाना केसों की संख्या घटती जा रही थी। 150 से नीचे केस आना शुरू हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग भी आंकड़ों को देखकर राहत महसूस कर रहा था। लेकिन बुधवार को जब रिकार्ड तोड़ मरीज आए तो सबके चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह का कहना है अब गांवों में भी संक्रमण फैलने लगा है। लोग बेवजह बाहर निकल रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। इसी वजह से संक्रमण में वृद्धि हुई है। संक्रमण के साथ मौतों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर चार लोगों के मौत की सूचना फीड गई है।
इन मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है। एल-टू में एक महोली इलाके के पॉजिटिव की मौत हो गई है। इन मौतों के साथ जिले में सरकारी आंकड़ों में 142 की मौत हो चुकी है। हकीकत में मौतों का आंकड़ा काफी अधिक हो चुका है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1492 पहुंच गई है।
एक सप्ताह में आए केस
दिनांक केस
12 मई 321
11 मई 138
10 मई 129
9 मई 123
8 मई 136
7 मई 199
6 मई 143
5 मई 215
पालिका को नहीं बनाया कंटेनमेंट जोन
सीतापुर नगर पालिका में एक दिन पहले बिल कलेक्टर अभिषेक शेखावत संक्रमित हुए थे। उसके बाद नगर पालिका को कंटेनमेंट जोन बना देना चाहिए था। लेकिन इसे कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है। बुधवार को कई अनुभाग के कर्मचारी काम करते हुए नगर पालिका परिसर में देखे गए। ईओ खुद ही कामकाज निपटा रहे थे। कर्मचारियों ने दबी जुबान से कहा, नगर पालिका में जब संक्रमण आ चुका है तो अन्य कर्मचारी भी संक्रमित हो सकते है। लेकिन साहब हम लोगों को बुलाकर काम कराते हैं। मजबूरी में जान जोखिम में डालकर आना पड़ रहा है।
वर्जन...
बुधवार को संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में करें। अगर प्रोटोकॉल का पालन करेंगे तो निश्चित ही कोरोना से अपने को बचा लेंगे। संक्रमण जरूर बढ़ा है, वहीं मरीज भी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। एक माह में 4656 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें