फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नौकर की सुविधा देने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ऐप के जरिये लोगों को नौकर या नौकरानी की सुविधा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऐप के जरिये ग्राहकों से पहले ही एडवांस लेते थे, फिर उनके घर में नौकर भेजते थे। यह नौकर एक या दो दिन में ही भाग जाता था। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि सीओ क्राइम पियूष सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली की टीम ने बिहार प्रांत के जिला मधुबनी थाना सकरी के बिरसार निवासी हीरा सैनी, जिला मधुबनी के ही थाना भैरोस्थान झंझारपुर गांव रईमा कुठिया निवासी संतोष मुखिया, राजू मुखिया, जिला मधुबनी के लालगंज निवासी रमेश मुखिया, मधुबनी थाना सकरी के बिरसार निवासी जोगेंद्र सैनी, मधुबनी के झंझारपुर पुरानी बाजार निवासी लाल मुखिया, प्रांत झारखंड के थाना उडिकेल के निवासी छोटी को शहर कोतवाली इलाके के वैदेही वाटिका हाईवे से गिरफ्तार किया है।
इनके पास से 18 स्मार्ट फोन, छह कीपैड मोबाइल, चार दस्तावेज (दिल्ली संविभाग से जारी प्लेसमेंट सर्विस के सर्टिफिकेट), एक आठ कूटरचित एग्रीमेंट, दो मोहर, तीन पिट्ठू बैग, 48 सिम कार्ड व नकदी बरामद हुई है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

ऐसे करते थे अपराध
आरोपी इस गिरोह का संचालन दिल्ली में करते थे। वह ऐप के माध्यम से अलग-अलग प्लेसमेंट सर्विस के नाम से आईडी रजिस्ट्रेशन कराकर गूगल पर घर में काम करने के लिए नौकर-नौकरानी उपलब्ध कराने का विज्ञापन देते थे। फिर ग्राहक से संपर्क कर एडवांस पैसे की मांग की जाती थी। जब ग्राहक नौकर के घर आने पर पैसे देने की बात कहता था तो ये लोग ग्राहक के घर पर एक पुरुष व एक महिला भेज देते थे। ग्राहक से एडवांस लेकर वह नौकर छोड़कर चले जाते थे। कुछ घंटों बाद नौकर कुछ सामान लेने के बहाने बाहर जाता था और भाग जाता था। बाद में ग्राहक कंपनी के नंबर पर कॉल करता तो नंबर को ब्लॉक कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें