फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत चार पर गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में घूरे के पास मिट्टी डालने को लेकर उपजे विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के ठकुरेपुर निवासी कुछ लोग घूरे के पास मिट्टी डाल रहे थे। रामखेलावन और वीरेश ने मना किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर राम खेलावन (50), भाई वीरेश (45), पत्नी रामपती (48), बेटी राधा (8) को घायल कर दिया था।
सभी को पिसावां सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान वीरेश की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस ने मामले में अवधेश उसके पुत्र लल्ला, महेंद्र और सुरजीत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मारपीट के मामले को गैर इरादतन हत्या में दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें