फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर खेल का ऑडियो वायरल

Fri, 07 Mar 2025 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती मरीज का झोलाछाप द्वारा ऑपरेशन किए जाने की बात हो रही है। वायरल ऑडियो के अनुसार नगर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में 17 फरवरी को क्षेत्र के एक गांव की महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल संचालिका द्वारा नॉर्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

18 फरवरी को बताया गया कि नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाएगी। ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद लखीमपुर से एक झोलाछाप को बुलाकर महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। महिला को परेशानी होने पर उसे लखनऊ के एक अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। वहां उसकी हालत और खराब हो गई थी। परिजनों ने बताया कि महिला की गलत इलाज के कारण मौत हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज देशमणि ने बताया कि उन्हें वायरल ऑडियो की जानकारी नहीं है। यदि कोई जानकारी मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें