खैराबाद (सीतापुर)। नगरपालिका मे बेघर लोगों को आवास देने के लिए बनी आसरा कॉलोनी के लिए लॉटरी से 30 आवास आवंटित किए गए। आवासीय सुविधा पाए जाने से जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए। मोहल्ला माखूपुर में स्थापित 84 आसरा आवासों में से प्रथम चरण में पूर्व में 54 आवासों का आवंटन किया जा चुका है।
शेष 30 आवासों का आवंटन जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को करने के लिए शुक्रवार को कार्यालय नगर पालिका परिषद खैराबाद में लॉटरी पद्धति से किया गया। पात्र लाभार्थियों के समक्ष यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी हृदयानंद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका हाजी जलीस अंसारी, नायब तहसीलदार सदर सुखवीर सिंह, पीओ डूडा व पालिका के सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)