महोली (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कई निर्मित और अर्ध निर्मित असलहे बरामद किए हैं। असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलने पर महोली पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से महोली के रुस्तमनगर निवासी राम लोटन को गिरफ्तार किया है। मौके से चार निर्मित और तीन अर्ध निर्मित असलहे, लोहे की नाल, दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।