फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर कलां पुलिस ने सूचना मिलने पर दबिश देकर असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे बरामद हुए हैं। मौके से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में असलहा बनाने का जखीरा भी मिला है। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर रामपुर कलां पुलिस ने इलाके के सरैंया के पास छापा मारा। पुलिस ने वहां पर असलहा बना रहे रामपुर कलां इलाके के मंझिया गांव के निवासी अंबर कोरी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को एक निर्मित, नौ अर्द्धनिर्मित असलहे बरामद हुए हैं।
आठ कारतूस भी बरामद हुए हैं। लोहे की छह नाल और असलहा बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पकड़ा गया अपराधी पहले भी लूट, चोरी व नकबजनी के मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें