फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में अनुप्रिया, वैष्णवी व दीप्ति प्रथम

विज्ञापन
सीतापुर के महमूदाबाद में सीता इंटर कॉलेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं रचाई - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सीता इंटर कॉलेज के शास्त्री सभागार में बृहस्पतिवार को मेंहदी प्रतियोगिता में 115 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उपप्रधानाचार्य आरजे वर्मा ने कहा, मेंहदी का उपयोग शरीर के अंगों को कलात्मकता से सजाने में किया जाता है। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की अनुप्रिया पटेल, वैष्णवी पोरवाल व दीप्ति वर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कॉलेज की दिव्या गुप्ता व अर्पिता वर्मा ने दूसरा व कशिश सिंह व मुस्कान जायसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अल्का यादव, निधि यादव व शालिनी वर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। कालेज की सीनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रमुख प्रतिभा सिंह ने बताया कि सीनियर वर्ग की छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रेउसा (सीतापुर)। कस्बे के संकट मोचन मंदिर में मां नवदुर्गा महोत्सव में बुधवार रात की रात देवी जागरण हुआ।
कार्यक्रम में लखीमपुर के कलाकारों ने माता के भजन प्रस्तुत किए। देवी जागरण में सुंदर-सुंदर सजीव झांकियों का मंचन किया गया। रात भर भक्त भजनों पर झूूमते रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजू तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें