रेउसा (सीतापुर)। जल ही जीवन है जो अनमोल है बिना इसके कुछ संभव नहीं है। इस सोच को साकार बनाने के लिए ही जल संचयन की दिशा में मोदी सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत नये तालाब खोदे जाने के साथ ही पहचान खो चुके पुराने तालाबों का सुंदरीकरण भी कराया जाना है। यह जानकारी विकासखंड रेउसा के ग्राम पंचायत सुजातपुर गांव में अमृत सरोवर तालाब का शिलान्यास करते हुए विधायक ज्ञान तिवारी ने कही।
उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना को सफल बनाने के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को एकजुटता के साथ आपसी सामंजस्य के साथ निर्धारित लक्ष्य को पाने का प्रयास करना होगा। तालाब पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी व खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार शुक्ला, प्रधान राजेश द्वारा भूमि पूजन किया गया। बीडीओ ने कहा कि अमृत सरोवर से पशु पक्षियों को पीने के लिए पानी मिलेगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।