फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बाद मरीजों को लिटा दिया फर्श पर

विज्ञापन
सीतापुर में रेउसा सीएचसी पर नसबंदी कैम्प में फर्श पर लेटी महिलाएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। सीएचसी रेउसा में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां पर तैनात स्टॉफ की संवेदनहीनता मंगलवार को देखने को मिली। जब नसबंदी के बाद महिलाओं को बेड के बजाए जमीन पर ही लिटा दिया गया। परेशान महिलाएं ठंड में जमीन पर लेटी रही। जब बात अधीक्षक तक पहुंची तो महिलाओं को किसी तरह बेड नसीब हो सका।
विज्ञापन

सीएचसी रेउसा में मंगलवार को यहां नसबंदी कराने के लिए महिलाओं को बुलाया गया था। जिसमें 29 महिलाओं की नसबंदी की गई। नसबंदी के बाद महिलाओं को आराम करने के लिए बेड पर लिटाने के बजाए उन्हें सीधे सीएचसी परिसर में जमीन पर ही लिटा दिया गया। दूरदराज गांवों से आई महिलाओं ने बताया कि फर्श बहुत ठंडी लग रही है।
अस्पताल स्टॉफ ने कहा बेड खाली नहीं है, मजबूरी में हम लोग फर्श पर लेटे हुए हैं। लापरवाही से महिलाओं में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। किशोरगंज से आई अमृता, बेदौरा पतरासा से क्रांति देवी, रजनी, सावित्री, उर्मिला, रंडा कोडर गांव से आई कमला देवी व शिव रानी आदि महिलाओं को बेड नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप पांडेय से बात करने पर उन्होंने तत्काल सीएचसी का निरीक्षण किया, यहां बेड खाली मिले। महिलाएं जमीन पर लेटी हुई थी। इस पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ को जमकर फटकार लगाई। दोबारा ऐसी गलती करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें