सीतापुर। निपुण असिस्मेंट टेस्ट में फेल बच्चों का रिजल्ट देखकर बीएसए ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। 39 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व विद्यालय के शिक्षकों को दोषी माना गया है। बीएसए ने इन विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों का टेस्ट लिया गया था। 15 सितंबर को निपुण असिस्मेंट परीक्षा हुई थी। इसमें कक्षा एक से तीन तक के नौनिहालों ने हिस्सा लिया था। इन नौनिहालों का रिजल्ट बेहद खराब रहा। 39 विद्यालय के नौनिहालों ने 40 फीसदी से कम अंक अर्जित किए। इन्हें ई ग्रेड मिला। यानि यह परीक्षा में फेल हो गए।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने समीक्षा की तो यह रिजल्ट देखकर नाराजगी जताई और बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों का रिजल्ट बेहद खराब है। इसके पीछे प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। इससे प्रतीत होता है शिक्षकों ने सही तरीके से नौनिहालों का पठन पाठन नहीं किया। इसकी वजह से कार्रवाई की गई है।
इन विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
एलिया विकासखंड के फर्रखपुर, चतेहिया, बेहटा के सेतुही, दारापुर, गोंदलामऊ के मदारी, उदयपुर पुरवा, गोड़वा, गनेशपुर, सरैंया ईशागंज, हरगांव के ददेवरा, कसमंडा के रामपुर, सुल्तानपुर मारूफ, खैराबाद के बरईखेरा, रहिमाबाद, लहरपुर के लहरपुर द्वितीय, शेखटोला, गौरिया, जगमलपुर, मछरेहटा के जटपुरवा, महमूदाबाद के अगैईयां, महोली के कलवारी कलां, डिगरा, बुढऩा, मिश्रिख के इंद्रावल ग्रंट, नगर बिसवां के शेखसरैंया, नगरपालिका महमूदाबाद के बेहटी द्वितीय, नगर सीतापुर कजियारा, पहला कहारपुर, पड़रिया, पहला, कदई महिमापुर, पिसावां का अर्थाना, डफरापुर, रेउसा के श्रीरामपुरवा, तरसीपुरवा, सकरन का गेगलापुर, सिधौली का किरतापुर व लहुरीवैन शामिल है।