फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर फाइल्स पर भी बने फिल्म : अखिलेश यादव

विज्ञापन
महमूदाबाद बस स्टॉप के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के सामने आया सांड। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। चुनाव में सपा की बढ़ी सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बनी है तो लखीमपुर फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए, जहां जीप से किसानों को कुचल दिया गया था।
विज्ञापन

महमूदाबाद से सपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा के बड़े भाई महेंद्र सिंह का बीमारी से 11 मार्च को निधन हो गया था। बुधवार को पूर्व विधायक के पैतृक गांव पोखरा कलां में श्रद्धांजलि और शोकसभा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में बुधवार को पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके पैतृक गांव पहुंचे। अखिलेश यादव ने स्व. महेंद्र सिंह वर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव मीडिया से भी मुखातिब हुए। बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है। जनता का समर्थन मिला है, जिससे समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ी है, जिसका भाजपा को रास्ता खोजना होगा। बेरोजगारी बढ़ी है, जिससे तमाम नवजवानों ने आत्महत्या भी की है।
विज्ञापन

बहुत जल्द संगठन व सदन में जो कार्यवाही होगी, उसमें नरेंद्र सिंह वर्मा की भूमिका जरूर दिखाई देगी। इकाना स्टेडियम का पहले नाम बदला गया, जो भगवान विष्णु के नाम पर रखा था। भाजपा के पास कोई दूसरा स्थान नहीं है। इसलिए उसी में कार्यक्रम हो रहा है। श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र सिंह वर्मा के परिवार समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
सफर में साड़ तो मिलेेंगे, जो चल सको तो चलो...
सीतापुर। महमूदाबाद में पूर्व विधायक के भाई की श्रद्धांजलि सभा के बाद कार से जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले के सामने सांड़ आ गए। पोखरा कला से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क के रास्ते कार से लखनऊ जा रहे थे। महमूदाबाद कस्बे में बस स्टॉप के पास सांड़ उनके काफिले के सामने आ गया।
ऐसे में उनका काफिला रुक गया। इसके बाद अखिलेश यादव गाड़ी से उतरे और मौके पर फोटो खींच रहे मीडिया कर्मी से अपने कैमरामैन को फोटो भेजने की बात कही। इसके बाद वह गाड़ी में सवार होकर लखनऊ रवाना हो गए। इसके कुछ देर बाद अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि सफर में सांड़ तो मिलेंगे... जो चल सको तो चलो...। बड़ा कठिन है यूपी में सफर, जो चल सको तो चलो। ट्वीट के बाद लोग इसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें