फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दंपती को किया लहूलुहान

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। तालगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नाले की सफाई की बात को लेकर दबंगों ने दलित दंपती पर घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले के दौरान ही दबंगों ने घर में आग लगा दी। इससे घर जलकर राख हो गया। वहीं पिटाई से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, आगजनी, दलित उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

तालगांव के ग्राम काजी सरांय निवासी छोटकन्न की पत्नी प्रियंका देवी रविवार सुबह घर के निकट नाला साफ कर रही थी। इसी दौरान गांव का उस्माइल उधर से गुजरा। उस्मान ने आरोप लगाया कि गंदे पानी की छींटे उसके कपड़ों पर पड़ गईं हैं। इस पर वह अपशब्द कहने लगा। महिला ने विरोध किया तो उस्माइल ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनते ही उस्मान पक्ष से करीब नौ लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार के साथ वहां पहुंच गए और महिला पर हमला बोल दिया। पत्नी की पुकार सुनते ही पति छोटकन्न वहां पहुंचा और उसे बचाने लगा। इस पर हमलावरों ने पति को भी पीट दिया। दंपती जान बचाने की खातिर घर में घुस गए। इस पर हमलावरों ने घर के छप्पर में आग लगा दी। लपटें देख गांव के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। इस पर आरोपी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। उधर, सूचना मिलते ही एसडीएम लहरपुर बीएन यादव, सीओ सुबोध जायसवाल, लहरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंग बहादुर यादव, तालगांव थानाध्यक्ष केदारनाथ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घायल दंपती को परसेंडी सीएचसी में भर्ती कराया। घटना को लेकर छोटकन्न के भाई रामखेलावन ने उस्माइल, सगीर, हाशिम, सब्बीर, जाकिर, नूरुल, जमील, हकीक समेत नौ लोगों के खिलाफ तालगांव थाने में तहरीर दी है। सीओ सुबोध जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें