फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर लगाई डुबकी

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Sitapur
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य। चैत्र अमावस्या के मौके पर बुधवार को जिले के पौराणिक सरोवरों, कुंडों और तीर्थों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। नैमिषारण्य में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चक्रकुंड तथा गोमती में डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में अपने इष्ट देव की पूजा की।
विज्ञापन

अमावस्या पर मंगलवार शाम से ही जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलोें सहित आसपास के जनपदों के श्रद्धालुआें का यहां आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने पौराणिक चक्रकुंड व गोमती के तट पर स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर, देव देवेश्वर मंदिर, काली पीठ, बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, रुद्रावर्त तीर्थ, आर्यावर्त तीर्थ आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की और मनौतियां मांगी। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने दंडवत होकर नगर के विभिन्न मंदिरों में परिक्रमा की। कई श्रद्धालु अपने घर से दंडवत करते हुए यहां तक आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें