फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे घटने लगा है। शुक्रवार को जिले में सिर्फ 85 लोग संक्रमित मिले। अब सक्रिय केसों की संख्या 551 हो गई है। कोरोना का संक्रमण रोजाना कम होता जा रहा है। पिछले चार दिन से एक दिन में 100 से कम ही मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को जिले में 85 लोग संक्रमित मिले। ये मरीज सिधौली, खैराबाद, बिसवां व सीतापुर शहर में पाए गए हैं। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 551 हो गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया फरवरी में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में केसों की संख्या में कमी आती रहेगी। पिछले एक माह में 2370 मरीज इलाज पाकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में 34 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती हैं। 473 मरीज होम क्वारंटीन हैं। 44 मरीजों की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में अब कोविड लक्षणयुक्त मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे लोगों को जल्द रिपोर्ट मिल जा रही है। अब जिले में संक्रमण कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें