फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत 82 जोड़ों का धूमधाम से विवाह कराया गया। इसके लिए विकास खण्ड हरगांव की ओर से एक मैरिज लान में मंडप सजाया गया। वैवाहिक कार्यक्रम के सभी संस्कार गायत्री परिवार द्वारा किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा रहीं।
विज्ञापन

सांसद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि सरकार द्वारा विकास की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के अंतर्गत सरकार ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी की जिम्मेदारी भी ली है। प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह के आयोजन कराए जाते हैं। इस सामूहिक विवाह योजना से गरीबों को लाभ मिल रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से दहेज जैसी कुप्रथा पर अंकुश भी लगेगा।
इससे पहले सांसद का स्वागत बुके देकर भाजपा नेता अमरजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, लहरपुर प्रमुख प्रतिनिधि परमेश्वर दीन भार्गव, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री निर्मलजीत राज, भाजपा जिला मंत्री उदित बाजपेयी, शुभम बाजपेयी, सचिन मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, विजय मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा बच्चा, पूर्व प्रधान प्रमोद वर्मा, अशोक वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी लहरपुर अखिलेश कुमार चौबे, खण्ड विकास अधिकारी परसेंडी सन्दीप कुमार, विकास खण्ड हरगांव के एडीओ आईएसबी आदि ने नव दंपत्तियों के सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें