फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं ने मां दुर्गे का किया स्तुतिगान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं ने रविवार को मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना कर आशीर्वाद मांगा। सुबह से मंदिरों में शुरू देवी माता के दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान देवी मां के जयकारों से मंदिर गूंज उठे।
विज्ञापन


नवरात्र पर शहर के आलम नगर, आर्य नगर, प्रेम नगर, ताड़कनाथ मंदिर, श्याम नाथ मंदिर, तामसेनगंज व काली देवी मंदिर में मां भगवती के पूजन-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। महमूदाबाद के प्रसिद्ध मां संकटा देवी मंदिर में भक्तों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि के लिए मन्नत मांगी।

पूजा पंडालों में विधिवत प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। हरदियापुरवा स्थित कालिका देवी मंदिर पर 15 दिवसीय मेला लगा है। सिधौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला बाजार में भव्य सामूहिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तों ने मां का गुणगान किया।
विज्ञापन


रंगीन झालरों से सजे माता के दरबार में अनिल बलिदानी, गिरजा मिश्र, आशीष कश्यप व आचार्य अनिल शास्त्री ने बताया कि माता की भक्ति में जो सुख व शांति मिलती है, वह और कहीं नहीं मिलती। वहीं महमूदाबाद चौराहा, तहसील रोड, विसवां चौराहा, पूर्वी देवी मंदिर शीतला माता मंदिर, काली माता मंदिर में भक्तों ने माता रानी की आराधना की।

भावनृत्य से दर्शकों का मन मोहा
महमूदाबाद। नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के वार्ड रमुवापुर में आयोजित 18वें दुर्गा पूजन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला के तहत सीनियर वर्ग भाव नृत्य प्रतियोगिता प्रथम चक्र में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। भाव नृत्य प्रतियोगिता से पूर्व मां की आरती में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा, अभय, पूजा देवी, निहारिका व नियति गुप्त आदि प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर भाव नृत्य प्रस्तुत किए।

‘राम नाम से होती मोक्ष की प्राप्ति’
थानगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन मौके पर थानगांव स्थित मां शीतला मंदिर पर आयोजित देवी पुराण भागवत कथा में हरदोई से पधारे अनिल दीक्षित ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई। कहा कि राम नाम का जप करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान आयोजक शिवशंकर तिवारी, कमल शुक्ल, आदेश शुक्ला, राम चंदर मौर्य, आशीष सिंह व विवेक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें