फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद 1055 अनुदेशकों का हुआ रिनीवल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापन कर रहे अनुदेशकों के लिए खुशखबरी है। डीएम ने 1055 अनुदेशकों का रिनीवल कर दिया है। ये लंबे समय से रिनीवल कराने की मांग कर रहे थे। अब इनको बकाया मानेदय दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशक बच्चों को शारीरिक शिक्षा सहित अन्य शिक्षा देते हैं। प्रतिवर्ष इनका रिनीवल किया जाता है। शैक्षिक सत्र अप्रैल से प्रारंभ हो गया था लेकिन इनका रिनीवल नहीं हो सका था। इससे ये कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। इस पर बीएसए अजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए इनकी फाइल पूरी करके जिलाधिकारी को भेज दी थी।

जिलाधिकारी ने रविवार को इनके रिनीवल की मंजूरी दे दी है।उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र पाठक ने इसके लिए विधायक ज्ञान तिवारी, डीएम शीतल वर्मा व बीएसए अजय कुमार को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


कहा इन अफसरों की तत्परता से ही रिनीवल हो सका है। बीएसए का कहना है जल्द ही सभी अनुदेशकों को मानदेय उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इतने विलंब के पीछे बीईओ द्वारा समय से सत्यापन न भेजना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें