बच्चों को निमोनिया से बचाएगी निमोकोकल कंजुगेटेड वैक्सीन
12 जून से चलेगा मिशन इंद्रधनुष
सीतापुर। जिले मेें निमोकोकल कंजुगेटेड वैक्सीन आ गई है। जो बच्चों को निमोनिया से बचाने में बहुत कारगर है। यह बात सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने एक होटल में कार्यशाला के दौरान कही।
बताया कि बच्चों को निमोकोकल कंजुगेटेड वैक्सीन की दो डोज छह व चौदह हफ्ते पर व बूस्टर डोज 9 माह पर दी जाएगी। कहा कि वैक्सीन के लगने से 5 वर्ष तक के बच्चों में होने वाली मृत्यु दर में काफी कमी आएगी। यह वैक्सीन नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं टीकाकरण सत्रों में निशुल्क लगाई जाएगी। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं कारगर वैक्सीन है। उन्होंने कहा कि आगामी मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण जिले में 12 जून से चलाया जाएगा। ईंट भट्ठे तथा घुमंतू वाले क्षेत्र स्थित क्षेत्र, छोटे पुरवे ऐसे ग्राम जहां पिछले तीन माह से टीकाकरण नहीं हुआ है तथा पल्स पोलियो कार्यक्रम के अंतर्गत चिह्नित हाई रिस्क वाले सम्मिलित होगें। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम आरके तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला को डॉ. कनुप्रिया सिंघल, डॉ. एपी चतुर्वेदी, डॉ. विकास सिंघल व डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने संबोधित किया।