फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में थाने लाया गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के शक में थाने लाया गया युवक लापता
विज्ञापन

तम्बौर (सीतापुर)। पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया एक युवक थाने से भाग निकला। उसके परिवारीजन पुलिस पर युवक की पिटाई कर गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अब तक कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि तम्बौर पुलिस ने कस्बे के नवाब साहब पुरवा निवासी बाला उर्फ महबूब आलम को चार दिन पूर्व चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पुलिस ने बिना किसी लिखी पढ़ी के युवक को तीन दिन तक थाने में बिठाए रखा। उसके परिवारीजन उसे खाना देने भी जाते रहे। लेकिन शुक्रवार को वह संदिग्ध हालात में थाने से लापता हो गया। युवक के परिवारीजन पुलिस पर युवक की पिटाई कर गायब कराने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अब तक कहीं तहरीर नहीं दी है। एसओ अनिल पांडेय का कहना है कि युवक को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। लघुशंका के बहाने वो थाने से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें