फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 38 और लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। शनिवार को जिले में 38 लोग संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 229 हो गई है।
विज्ञापन

फरवरी में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। जनवरी माह में रोजाना सैकड़ों केस आ रहे थे। अब इनका ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 38 लोग संक्रमित मिले हैं। यह मरीज शहर सहित ग्रामीण इलाकों से आए हैं। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 229 बची है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि 18 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती है। 209 मरीज होम आइसोलेट है। पिछले एक माह में 3091 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया भले ही जिले में संक्रमण कम हो गया हो, लेकिन अभी प्रोटोकॉल का पालन करते रहना है। जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं। दो गज की दूरी का पालन अवश्य करें। साथ ही अपने दोनों टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें