फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बल की तीन कंपनियां आज आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आचार संहिता लगते ही जिले की सरकारी मशीनरी भी चुनावी मोड़ में आ गई है। चुनाव को सकुशल कराने के लिए जिले में केंद्रीय सुरक्षा बल के तीन कंपनियां सोमवार को आ जाएंगी। कंपनियों के आने से पूर्व उनके अफसरों ने जिले में पहुंचकर जायजा लिया है। चुनाव संपन्न होने तक सीआरपीएफ जिले में डेरा डाले रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी को लोकतंत्र का महापर्व है। भयमुक्त माहौल में मतदाता बूथों पर पहुंचकर मतदान करेंगे। शांति पूूर्ण मतदान में उन्हें कोई समस्या या परेशानी न हो इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सीआरपीएफ की तीन कंपनियां जिले में आ रही है।
दो कंपनियों के केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शहर के तरीनपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर व केंद्रीय विद्यालय में ठहरेंगे, जबकि एक कंपनी को महमूदाबाद में रोका जाएगा। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शहर और कस्बों में फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करेंगे। माहौल को भयमुक्त बनाएंगे। चुनाव संपन्न होने तक कंपनियां जिले में ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें