सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा सख्ती से कराई जा रही है। शुक्रवार को कृषि पशुपालन व कृषि अभियंत्रण के प्रश्नपत्र में 222 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इस समय जिले के 143 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में कृषि पशुपालन व कृषि अभियंत्रण का प्रश्नपत्र था। इसमें 3520 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, सिर्फ 3298 ने परीक्षा दी जबकि 222 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा की हकीकत परखी गई। किसी भी केंद्र पर कोई अव्यवस्था नहीं दिखाई दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा निपट गई। सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके वहां चल रही परीक्षाओं की गहनता से पड़ताल की।