फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज नारायन व जोखई प्रसाद सर्वोतम लक्ष्य भेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 11 वीं वाहिनी मैदान पर आयोजित अंतर जनपदीय वाहिनी मध्यजोन शूटिंग स्पोटर्स एवं एलार्म एफीसियेंशी प्रतियोगिता में 11 वाहिनी के जवानों ने जीत के झंडे गाड़े। हालांकि सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक 26 वीं व 10 वीं वाहिनी के जवान रहे। रविवार को प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा, बिग बोर शूटिंग व एसाल्ट प्रतियोगिता में चल वैजंती 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के नाम रही। जबकि कार्बाइन शूटिंग में 26 वीं वाहिनी व रिवाल्वर शूटिंग पुरानी स्पर्धा में 10 वी वाहिनी ने चल वैजंती पर कब्जा जामाया। वहीं सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक कार्बाइन में 26 वीं वाहिनी के राज नारायन यादव व रिवाल्वर पुरानी स्पर्धा में 10 वीं वाहिनी के जोखई प्रसाद अव्वल रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सेनानायक राहुल यादुवेंदु ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश प्रसाद गुप्ता, ताराचंद्र वर्मा, अजेय शर्मा, अकरीक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें