फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पुलिसकर्मी समेत 190 संक्रमित

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाती महिला। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से एक हजार के आंकड़े की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को छह पुलिसकर्मी समेत 190 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 707 हो गई है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो जल्द ही एक हजार का आंकड़ा पार हो जाएगा। इससे जिले में पाबंदियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के सक्रिय मामले पिछले तीन दिन से काफी तेजी से बढ़ रहे है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में 190 लोग संक्रमित मिले है। जिसमें पुलिस लाइन के छह पुलिसकर्मी भी शामिल है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए है। बुखार व अन्य समस्या होने पर आरटीपीसीआर की जांच करवाई थी।
पॉजिटिव मिलने पर इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 707 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जनवरी में आंकड़े बढ़ते रहते हैं। फरवरी से इनकी संख्या में कमी आएगी। 707 सक्रिय केसों के साथ ही अब पाबंदियों से जिला सीतापुर कुछ ही दूर खड़ा है। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। सावधानी से ही हम कोरोना को मात दे सकते हैं।
विज्ञापन

एक माह में 630 लोग हुए स्वस्थ
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। 23 मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। 557 मरीज होम आइसोलेट हैं। 127 की प्रक्रिया जारी है। वहीं पिछले एक माह में ठीक होने वाले मरीजों की बात की जाए तो इनकी संख्या भी काफी अधिक है। एक माह के अंदर संक्रमित होने के बाद 630 लोग ठीक भी हो चुके है। तीसरी लहर में किसी की मौत नहीं हुई है।
एक साल में 51 लाख ने लगवाई कोविड वैक्सीन
सीतापुर। पिछले एक साल के अंदर जिले में करीब 51 लाख लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है। 51 लाख का आंकड़ा पार करते ही स्वास्थ्य विभाग ने खुशी जाहिर की है। टीकाकरण में लगी टीम व वैक्सीन लगवाने वाले जिलेवासियों को बधाई दी है।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया, कोविड 19 टीकाकरण के महाअभियान में दिन रात लगे सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ताओं आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र है। टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। इसके पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी 2021 से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ था।
टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च 2021 से आरंभ हुआ। जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाने शुरू किए गए। इसके बाद एक अप्रैल 2021 से 45 साल से अधिक आयु के और एक मई 2021 से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ है। अब तक जिले में 51 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। जिनमें से 31 लाख 32 हजार लोगों को पहली, 19 लाख 57 हजार लोगों को दूसरी और 10 हजार 500 को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें