फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी, गलन से लोग बेहाल

विज्ञापन
सीतापुर में बारिश के दौरान गुजरते वाहन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम ने रविवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह घने कोहरे के साथ ही दिन में कई बार रुक-रुककर बरसात हुई। इससे धूप नहीं निकली। मौसम में ठंड बनी रही। दिन में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। लगातार दूसरे दिन रविवार को बूंदाबांदी जारी रही। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। इससे ठिठुरन बनी रही। सुबह 10 बजे बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। यह दोपहर तक कई बार रुक-रुक कर होती रही। इससे लोग सड़क पर छाता लगाकर निकलते हुए दिखाई दिए। जब बूंदाबांदी हुई तो दिन में धूप नहीं निकली।
इससे मौसम काफी ठंडा बना रहा। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हुई। हालांकि, बारिश बहुत कम देर ही हुई। इसके बाद बंद हो गई, लेकिन शाम होते-होते ठिठुरन और बढ़ गई। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा गया। व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान जल्द बंद करके निकल गए।
विज्ञापन

बारिश से शहर में कई जगहों पर गंदगी फैली हुई है। जब रविवार को बरसात हुई तो कूड़ा करकट भीग गया। इसकी वजह से बदबू आती रही। कुछ इस तरह का माहौल एसपी ऑफिस के पीछे, त्रिकोणनाथ मंदिर, गोशाला के निकट आदि स्थानों पर दिखाई दिया। इस कूड़े को मवेशी बिखेरते हुए दिखाई दिए।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सोमवार को बरसात के आसार तो दिखाई नहीं दे रहे है, लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी।
बरसात के बावजूद चुनावी चर्चा में मशगूल रहे लोग
दो दिन से बरसात हो रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। लेकिन चुनावी पारा इस मौसम में भी गर्म हो रहा है। बरसात की वजह से लोग छांव के नीचे खड़े हुए दिखाई दिए। इस दौरान वह चुनावी गपशप करते रहे। कोई सदर सीट से भाजपा की तरफ से टिकट किसको मिलेगा, इस पर चर्चा करते रहे तो कोई सपा के प्रत्याशी पर अपनी अपनी राय देते रहे। कुछ इस तरह का माहौल कई होटल व ढाबों पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें