फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फर्जी ढंग से किसान की आईडी पर काट दी 15 बैग खाद, लाइसेंस सस्पेंड

Tue, 21 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा निवासी संजय कुमार भिठौली चौराहे पर मंगलवार को खाद लेने गए। आरोप लगाया कि उन्होंने एक बोरी एनपीके खाद खरीदी लेकिन मेसर्स जुआरी फॉर्म हब लिमिटेड संचालक ने उनकी आईडी पर पांच बैग एनपीके और 10 बैग एसएसपी काट दी। इस शिकायत की जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने जांच कराई। उन्होंने मामला सही पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जिले में चार लाख बोरी से अधिक खाद का स्टॉक है। 1146 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर 1,37,223 बोरी यूरिया, 608 प्रतिष्ठानों पर 51,740 बोरी डीएपी, और 830 प्रतिष्ठानों पर 1,14,360 बोरी एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। बताया कि किसान फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल मोबाइल एप से पारदर्शी ढंग से खाद बुक करा सकते हैं।
बताया कि खाद प्राप्त करने में किसी भी समस्या के समाधान के लिए निजी क्षेत्र के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय (8127235550, 8127999671) और सहकारी क्षेत्र के लिए सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता (9956861979, 9648111311) के नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें