बिसवां। नगर के मोहल्ला अमर नगर निवासी कृष्णा तिवारी (14) पुत्र दिनेश तिवारी की मंगलवार को सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खेलते समय उसके पैर में सांप ने काट लिया। बालक ने इसकी जानकारी किसी को भी नहीं दी। शाम के समय बालक की तबीयत बिगड़ने लगी तो घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसको सीएचसी बिसवां भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गा। परिजन उसे इलाज के लिए महमूदाबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)