फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। यही नहीं मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के तनेरा गांव के रामसमुझ ने अपनी बेटी साधना (21) की शादी बीती अप्रैल में नसीराबाद थाना क्षेत्र के भैरवपुर मजरे छतोह गांव निवासी संतोष के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि साधना को ससुरालीजनों ने पहले मार दिया और फिर शव को फांसी पर लटका दिया।


मायके पक्ष को सूचना दी कि साधना ने फांसी लगा ली है। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो साधन का शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर नायब तहसीलदार रामदेव व नसीराबाद थाने के एसआई मृत्युंजय बहादुर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन



साधना की मां तारावती का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज न देने पर ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को मार दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति संतोष, सास कलावती, ससुर रामस्वरूप, जेठ मोनू व जेठानी ऊषा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें