फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14,277 मतदाताओं को नहीं भाए प्रत्याशी

विज्ञापन
भाजपा पार्टी की जीत पर डांस करते पार्टी के नेता व कार्यकर्ता। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। 10 मार्च का दिन जिले के लिए एतिहासिक बन गया। जिले की 8 सीटें जीतकर भाजपा ने पूरे जिले को भगवा मय कर दिया। 8 सीटों पर मिली विजय से भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आए। जिले की एक सीट पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही सपा के समर्थक भी खुशी जाहिर करते दिखे। चुनाव में जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने रंग केसरिया गुलाल उड़ा कर एक सप्ताह पहले ही जहां होली का एहसास करा दिया तो वहीं आतिशबाजी कर दीवाली का माहौल बना दिया।
विज्ञापन

एपीटीसी और 11वीं वाहिनी पीएसी के बैरकों में चल रही मतगणना के दौरान जैसे ही हरगांव विधानसभा सीट से सुरेश राही के चुनाव जीतने की खबर उनके समर्थकों को मिली तो समर्थक एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए मतगणना स्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं उनके आवास पर समर्थकों ने गोले पटाखे जला कर आतिशबाजी भी की।
इसके बाद ही लहरपुर विधानसभा से सपा के अनिल वर्मा के चुनाव जीतने की खबर आई। जिस पर सपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल उड़ा कर माहौल रंगीन कर दिया। जिसके बाद महोली, सदर, सिधौली, मिश्रिख, सेवता के परिणाम घोषित होने के बाद यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कार्यकर्ताओं के उत्साह और खुशी के चलते चुनाव परिणाम आने पर होली से पहले ही रंग खेल कर होली मना ली तो वहीं पटाखे जला कर दीवाली का एहसास भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें