सीतापुर। जिले में निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने केे लिए 13 प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। यह सभी प्रेक्षक चुनाव संबंधी सभी कार्यों पर नजर रखेंगे। सभी के नंबर जारी कर दिए गए हैं। किसी को भी अगर कोई समस्या है तो वह इनके नंबरों पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है। नौ सामान्य प्रेक्षक, तीन व्यय प्रेक्षक और एक पुलिस प्रेक्षक संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर सतर्क नजर रखेंगे। प्रेक्षकों द्वारा जनपद में प्रवास के दौरान प्रयुक्त मोबाइल नंबर संबंधी सूचना और जनता से मिलने के समय भी जारी किया है।
विधानसभा क्षेत्र महोली से उत्तर कुमार पात्रा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनसे मोबाइल नंबर 8765754609, 9580325635 पर संपर्क किया जा सकता है। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पीएसी गेस्ट हाउस के 14 नंबर क्लब के कक्ष संख्या-एक में मुलाकात की जा सकती है। सदर विधान सभा क्षेत्र के प्रेक्षक मलविन्दर सिंह जग्गी का मोबाइल नंबर 8765797957 हैं, वह 14 नंबर क्लब के कक्ष संख्या दो सुबह 10 से 11 बजे जनता से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
हरगांव के प्रेक्षक कुमार लाल चौहान का मोबाइल नंबर 8765775813, दूरभाष 05862-298222 है, वह अवध शुगर मिल हरगांव के वीआईपी सूट में मिलेंगे। लहरपुर के प्रेक्षक भरत यादव का मोबाइल नंबर 8765702805, दूरभाष 05862-298688 है, वह 14 नंबर क्लब के कक्ष संख्या चार में मिलेंगे। बिसवां के प्रेक्षक बिजन मंडल को मोबाइल नंबर 8005334409, 9836302511, दूरभाष 05862-298983 है। वह लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन पुराना विभागीय कक्ष में मिलेंगे। सेवता के प्रेक्षक संजय कुमार पंसारी का मोबाइल नंबर 8765700591 है। वह जनता से दोपहर 12 से एक बजे तक तहसील परिसर बिसवां में मिलेंगे।
महमूदाबाद के प्रेक्षक आर कनन का मोबाइल नंबर 8765740134, 9444925135, दूरभाष 05864-252928 है। वह दोपहर 12 से एक बजे तक तहसील कार्यालय महमूदाबाद में मिलेंगे। सिधौली के प्रेक्षक सृष्टिधर संत्रा का मोबाइल नंबर 8765853843, 8902728820 है, वह 14 नंबर क्लब में मिलेंगे। मिश्रिख के प्रेक्षक ए शिवागनम को मोबाइल नंबर 8765594634 है। वह विशिष्ट अतिथि गृह नैमिषारण्य कक्ष संख्या एक में मिलेंगे।
जन सुविधा केंद्र में स्थापित किया गया ईवीएम कंट्रोल रूम
विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुविधा केंद में ईवीएम कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 05862-270359 है। चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार कनौजिया (मोबाइल नंबर 9412417437) को प्रभारी अधिकारी और सहायक अभियंता विद्युत वितरण मंडल मानवेंद्र सिंह (मोबाइल नंबर 9453007426), सहायक चकबंदी अधिकारी रमाकांत यादव (मोबाइल नंबर 9450063396) और सहायक प्रबंधक आर्यावर्त बैंक दिलीप कुमार श्रीवास्तव (मोबाइल नंबर 9794676263) को सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।