फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज कर रही 11 बुलेट का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय चरण को लेकर परिवहन विभाग की चेकिंग अभियान में सोमवार को तेज आवाज का साइलेंसर लगाने वाले 11 बुलेट का चालान काटा गया। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में अब तक 196 बाइक सवारों का हेलमेट चालान और 14 चारपहिया चालकों का बिना सीटबेल्ट का चालान काटा गया हैं।
विज्ञापन

जुबेर वेलफेयर सोसाइटी, खान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रदूषण जांच केन्द्र की जांच की गई। जहां सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क की सूची चस्पा करने व जांच कराने वाले वाहन स्वामियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर सभी प्रकार की गाड़ियों पर 10 हजार रूपए जुर्माना है।
मानक से अधिक आवाज वाले वाहनों पर पांच हजार रूपए का जुर्माना, इसी तरह से बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट पर एक-एक हजार रूपए जुर्माना लगाया जाता है। चेकिंग अभियान में यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई, यातायात निरीक्षक सुरेश कुमार के अतिरिक्त हमराही दल के प्रवर्तन आरक्षी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें