फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन युवती संग रेप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दृष्टिबाधित युवती के साथ दुराचार
विज्ञापन

घर में घुसकर पड़ोस के ही युवक ने की दरिंदगी
केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
खैराबाद (सीतापुर)। पड़ोस के ही एक युवक ने दृष्टिबाधित युवती के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया। युवती के शोर मचाने पर परिवारीजन जब पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। बताते हैं कि आरोपी ने इससे पूर्व भी युवती के घर में घुसने का प्रयास किया था। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खैराबाद क्षेत्र के एक गांव की एक दृष्टिबाधित युवती सोमवार रात अपने घर में सो रही थी। इसी बीच मोहल्ले का ही विक्रांत उसके घर जा धमका। आरोपी ने युवती को दबोच लिया और उसके संग रेप किया। इस बीच युवती ने शोर मचाया तो उसके परिवारीजन पहुंच गए। परिवारीजन के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता के परिवारीजन ने पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि विक्रांत दो दिन पूर्व भी घर में घुस आया था, लेकिन लोगों के जागने की वजह से वह भाग निकला था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें